Wednesday 11 November 2020

How does happiness come?

 खुशियां कैसे आती हैं ?

ख़ुशी,अपना आत्म- सम्मान तथा दूसरों से सम्मान प्राप्त करने का प्राकृतिक अनुभव है | खुशी को,किसी चीज से पलायन करने या आंनद की खोज से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए | आप ख़ुशी को सूंघ ,पी या खा नहीं सकते  आप इसे खरीद नहीं सकते , पहन नहीं सकते , इस पर सवारी नहीं कर सकते , इसे निगल नहीं सकते , इंजेक्शन में नहीं ले सकते , या इसके लिए सफर नहीं कर सकते , ख़ुशी कोई परिणाम नहीं है | जो कुछ भी हो रहा हो, उसमें से सर्वोत्तम को खोजना और आशावादी बने बने रहना रहना इसमें इसमें शामिल है | 

        

Thursday 5 November 2020

Self discipline

 आत्म -अनुशासन 


(Self discipline)

सफलता यूं  ही नहीं मिल जाती -इसके लिए प्रयास करने होते हैं | चाहे आपने कितनी ही अच्छी योजना बनाई हो, लेकिन अपनी योजनाएं साकार करने के लिए आपको आत्म-अनिशासित होना होता है | सफल लोग अपने जीवन की जिम्मेदारी लेते हैं | चीजें गलत हो जाने पर भी वे जिम्मेदारी लेते हैं , और चीजे सही होने पर भी वे श्रेय लेते हैं | वे यह सीखते है की आवश्यक परिवर्तन कैसे करे और बुरी आदतों से कैसे छुटकारा पाएं | समय के साथ, लगातार प्रशिक्षण और अभ्यास से आदतें बदल जाती हैं , जिसके लिए आत्म-अनुशासन पर केंद्रित रहना होता है | 


What is positive thinking

सकारात्मक सोच क्या हैं ?

                                   ( What is positive thinking)

                                          हर कोई अच्छे और बुरे अनुभवों से गुजरता है | बुरे अनुभवों   में  उलझे रहने के बजाय सफल लोग भावी संभावनाओं पर केंद्रित होना सीखते हैं | वे हिम्मत जुटाने और फिर से कोशिश करने के लिए अपनी विफलताओ को अवसरों की तरह उपयोग करते हैं | प्रत्येक सफल व्यक्ति जन्मजात आशावादी नहीं होता,बल्कि सफल लोग खुद को अपने लक्ष्यों की ओर ले जाने के लिए सकारात्मक सोच की शक्ति  उपयोग करना सीखते हैं | 

Wednesday 4 November 2020

Psychology and success.

 

Psychology and success.

 मनोविज्ञान और सफलता।



 

पोस्ट  

1 .  मनोविज्ञान और सफलता 
२. आत्म जागरूकता 
३. लक्ष्य और बाधाएँ 
४. आत्म - प्रतिष्ठा 
५ सकारात्मक सोच 
६ आतम अनुशासन 
७ आतम प्रेरणा 
८ अपने  संसाधनो का प्रबंधन करना 
९ संवाद और रिश्ते 

Self awareness

 आत्म - जागरूकता क्या है ? 

Self awareness

                 अपने निजी मूल्यों ,निजी गुणों ,कौशलों और रुचियों को पहचानना  और उन्हें महत्व देना ही आत्म -जागरूकता है | यह समझना बहुत कठिन होता है कि आप वास्तव में अपने जीवन में क्या चाहते हैं | सफल लोग ,अपने अंदर आत्मविश्वास जगाने और अपने सपनों का पीछा करने का सहस जुटाने के लिए आत्म-जागरूकता का प्रयोग करते है |                           

                                                               आत्म-दिशा क्या है ?

आत्म -दिशा एक सुनिशिचित लक्ष्य तय करने और उस दिशा में आगे बढ़ने  क्षमता है | सफल लोग आपको बता सकते है कि वे किधर जा रहे हैं ,अपनी राह पर आगे बढ़ते हुए उनकी क्या योजनाएं हैं ,और उनके साहसिक कार्य में कौन कौन उनका साथी है | जीवन के लिए उनकी निर्धारित योजना होती है | वे लक्ष तय करते हैं और वह प्राप्त करते  करते हैं जो चाहते हैं | वे सफलता की दिशा में खुद को स्वंय निर्देशित करते हैं |   

                                                                  आत्म-प्रतिष्ठा क्या हैं ?

आत्म-प्रतिष्ठा ,खुद को एक अद्वितीय व्यक्ति के रूप में मूलयवान मानना ,सफलता का एक अन्य आधार है | आत्म-प्रतिष्ठा से लोगों को अपने सपनों लक्ष्यों की दिशा में आगे बढ़ने तथा तब भी चलते रहने में मदद मिलती है जब अन्य  उनकी आलोचना कर रहे हों या आड़े आ रहे हों | इससे उनको यह विश्वास करने में भी मदद है | 



Tuesday 3 November 2020

Psychology and success.

 मनोविज्ञान और सफलता।

सफलता क्या है ?
                          हममें से हर किसी के  लिए सफलता की एक निजी परिभाषा होती है |  
              👉      खेती के लिए थोड़ी भूमि हासिल करना | 
              👉      उचित वेतन वाली कोई नौकरी पा लेना | 
              👉      बच्चो का  ठीक ठाक पालन - पोषण करते हुए उन्हें बड़ा करने करने के लिए पर्याप्त                                      कमाने का तरीका खोज लेना |       
परन्तु  आपके लिए सफलता का अर्थ इस प्रकार से  है 👇

               👉     सफलता एक सफर है , मंजिल नहीं है   |  सफलता एक प्रक्रिया है , स्थिति नहीं है 

                👉  अपने अंदर झांकना ,अपने मूल्यों पर विचार करना ,और आपके लिए सर्वाधिक सार्थक                                 जीवन -पथ  पर आगे बढ़ते रहना इसमें शामिल है

सफता के तत्व  :-

                       👉  आत्म -जागरूकता     

                        👉 आत्म -दिशा 

                        👉  आत्म-प्रतिष्ठा 

                        👉  सकारात्मक सोच 

                         👉  आत्म -अनुशासन 

                         👉 आत्म -प्रेरण 

                         👉  सकारत्मक संबंध